संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के मेड़रापार गांव में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर सात नामजद एवं पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुभाष कुमार विश्वास ने बताया कि ग्राम मेड़रापार में उनका मेडिकल स्टोर है। 14 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे के लगभग अंशू देवी ग्राम मेड़रापार उनके मेडिकल स्टोर पर आकर रुपये के लेनदेन को लेकर उनकी पत्नी सपना से कहासुनी करके गालियां देते हुए चली गईं।
आधे घंटे बाद फिर वह अपने साथ बैजू, अजय, पवन, सुनील, अजय का चचेरा भाई व साहिल अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर आए और उन्हें व उनकी पत्नी को गालियां देते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। 16 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे के आसपास साहिल ने उनकी दुकान पर आकर गालियां देते हुए मेज, कुर्सी, दवाइयां व अन्य सामान तोड़ दिया।
एसओ ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।