संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का साइकिल से घर आने के दौरान रास्ते से बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं की छात्रा है। वह प्रतिदिन स्कूल जाती है।
गांव के रहने वाले नितिन कुमार व अनुज कुमार की नियत उनकी बेटी को लेकर पहले से गलत थी। 18 अप्रैल को दोपहर में बेटी साइकिल से स्कूल से घर आ रही थी। उसी दौरान रास्ते से उक्त दोनों युवकों ने बेटी का अपहरण कर बाइक पर बैठाकर ले गए। साइकिल वहीं फेंक दी। बेटी की आयु 17 वर्ष है। उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम को छात्रा की बरामदगी में लगा दिया गया है। उसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।