फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को पुरस्कृत किया गया

Fri, 24 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुरस्कृत ‌। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 प्रांतीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता वर्ष 2016 में अपने बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाने वाले बाल विद्यालय परसादपुर के टॉपर छात्र- छात्राओं को फैजाबाद में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

बाल विद्यालय परसादपुर के प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2016 में हुए प्रांतीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 40 छात्र छात्राएं सफल हुए थे। इनमें 22 छात्र- छात्रा बाल विद्यालय परसादपुर के शामिल रहे। उन्होंने बताया कि सफल छात्र, छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए सुंदर लाल कामता प्रसाद साकेत महाविद्यालय फैजाबाद के प्रेक्षागृह में 23 जून को सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वित्त विहिन प्रबंध संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा कुमारी रुबी को लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर रही कुमारी विभा को टेबलेट, तृतीय स्थान पाने वाली कुमारी चंदा मिश्रा को वाटर फिल्टर देकर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह कुमारी पल्लवी, आदर्श सिंह, विनिता, स्वयंबर स्वराज, प्रतिभा, शिखा, कुमारी श्वेता मौर्या, सिद्धांत चौधरी, श्वेता चौधरी, प्रेम कुमार, मनीष यादव, विनय, मांशी, ज्योति, विकास यादव, डाली गोस्वामी, अंबुज, अनुराग, अतुल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में वाटर टैंक दिया गया। ये बच्चे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किए थे। पुरस्कार पाने वाले बच्चो को विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम, शिक्षक के सी यादव, विजय यादव आदि लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें