मीट व्यवसायी संघ के आह्वान पर मीट कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही।
- फोटो : अमर उजाला
मीट व्यवसायी संघ के आह्वान पर मीट कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान जहां मीट की दुकानें बंद रहीं। वहीं कारोबारियों ने बैठक कर कहा कि जब तक लाइसेंस के रिन्यूअल के संबंध में प्रशासन कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं देता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मीट कारोबारी संघ के संरक्षक कामरेड रूस्तम खान ने कहा कि शुक्रवार को एडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ मीट कारोबारियों की बैठक हुई, जिसमें कोई सार्थक आश्वासन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि डीएम ने आश्वासन दिया है कि कोई निर्णय जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फूड विभाग एक सौ रुपये रजिस्ट्रेशन व दो हजार लाइसेंस की बात कर रहा है तो पशु पालन विभाग द्वारा एक बकरी के स्लाइडिंग करने पर 21 रुपये देने की बात कहीं जा रही है। इस पर मीट कारोबारी सहमत नहीं है।
उनका कहना है कि तमाम ऐसे मीट कारोबारी है जो दिन भर में एक भी बकरे का मीट नहीं बचते हैं। मीट कारोबारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन कोई हल निकाले ताकि हम कारोबारियों को राहत मिल सके। इस दौरान अध्यक्ष मो. असलम, मो. अकरम, मो. हयात, अब्दुल कादिर, अब्दुल रउफ, मो. सलीम, महबूब आलम, मो. तारिक, मो. शाबिर सहित अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।