फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 30 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सरयू नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं की भीड़ से घाट तीन किलोमीटर के दायरे में खचाखच भरा रहा वहीं सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। रास्ता को खाली कराने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसी कारणवश प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के लिए नहीं पहुंचने वाले लोग सरयू नदी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए शाम ही से नदी के तट पर पहुंचना शुरू कर दिए।
सरयू नदी के बिडहर घाट, रामबाग, चहोडा, चाडीपुर, मैंदी घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। लेकिन सर्वाधिक भीड़ बिडहर घाट पर रही। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचाने और स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि नदी के किनारे गंदगी का अंबार लगा रहा लेकिन गंदगी पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ी। गंदगी से बेपरवाह लोग नदी में गोता लगना शुरू कर दिए। स्नान के बाद लोग दान और गोदान किए। कथा भी सुने गंगा माता को कड़ाही चढ़ाएं।
नदी के किनारे लगने वाले मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी किया। स्नान करने वाले जगत नारायण मिश्रा, रामनारायण पांडेय, संजय गौतम, राधेश्याम शर्मा आदि का कहना है कि सरयू नदी के बिडहर घाट पर इस वर्ष जितनी भीड़ हुई उतनी भीड़ कभी नहीं देखी गई। भीड़ के कारण नेतवापुर से लेकर घाट तक जाम लग गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ जाम 10 बजे तक लगा रहा।
एसडीएम अरुण कुमार वर्मा और सीओ अजय सिंह खुद जाम को हटाने में पुलिस कर्मियों के साथ जुट गए। जिसके बाद रास्ता खाली हो सका। सुबह से लेकर देर शाम तक स्नान करने वाले लोग लौटते रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें