संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष कुश्ती एवं बाक्सिंग तथा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती के लिए जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को स्टेडियम में आयोजित हुआ। कुश्ती में 23 और बाॅक्सिंग में एक खिलाड़ी का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन हुआ।
उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि सीनियर कुश्ती पुरुष में 57 किलो भार में जोगिन्दर यादव, 61 किलो भार में अनुराग राय, 70 किलो भार में अमर यादव, 74 किलो भार में सत्यम, 79 किलो भार में सुधीर यादव, 55 किलो भार में सूरज कुमार, 60 किलो भार में नित्यानंद, 63 किलो भार में विवेक यादव सफल रहे।
इसी तरह से सब जूनियर बालक में 57 किलो भार में कृष्णा कुमार यादव, 48 किलो भार में सत्यवीर राज यादव, 51 किलो भार में विराट यादव, 55 किलो भार में विवेक यादव, 60 किलो भार में राहुल यादव, 65 किलो भार में हरिकृष्ण यादव, 71 किलो भार में सत्यम, 80 किलो भार में सुधीर यादव, 45 किलो भार में सत्यम, 48 किलो भार में आदित्य कुमार, 51 किलो भार में अनुपम यादव, 55 किलो भार में आकाश, 60 किलो भार में नित्यानंद राय, 65 किलो भार में सोनू चौरसिया, 71 किलो भार में धनंजय यादव मंडलीय ट्रायल के चयनित हुए। इसी तरह से बाॅक्सिंग पुरुष सूरज कुमार का चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे।