फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 136 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

विज्ञापन
शहर के एक मैरेज हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सियरा सांथा स्थित एक मैरिज हॉल में 136 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधने वाले नव युगलों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलाई गई।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब के बेटियों की शादी संपन्न कराई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियों की आकांक्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं वहन कर रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री के गरीब लड़कियों की शादी के लिए सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नहीं महसूस करेगा, क्योंकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है।
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बंधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने बताया कि कुल 136 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 132 जोड़े का हिंदू धर्म की परंपरा एवं धार्मिक रीति-रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य द्वारा संपन्न कराया गया तथा चार जोड़े का मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार मौलवी/काजी द्वारा निकाह कराया गया।
इस अवसर पर डीडीओ रुक्मणी वर्मा, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें