धर्मसिंहवा। क्षेत्र के देउरा टोला में बुधवार की रात संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री का शव कमरे में कुंडी से लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा पश्चिमी वार्ड के देउरा टोला के रहने वाले शोहरत (32) पुत्र अवध राज का कमरे में छत की कुंडी से लटका शव पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के मुताबिक शोहरत देर शाम में धर्मसिंहवा कस्बे से घर लौटा था। वह बच्चों के लिए कॉपी-किताब खरीदने आया था। बुधवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया।
किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई और वह नाराज होकर पत्नी को कमरे से बाहर करके कुंडी मार लिया। बच्चों को खाना खिलाने के बाद पत्नी ने जब दरवाजा खटखटाया तो खोलने कोई नहीं आया। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया। अन्य लोगों ने भी दरवाजा खोलने के लिए खटखटाया लेकिन कोई आवाज जब नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया। लोगों ने देखा कि शोहरत कुंडी से लटका हुआ है।
र