फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार चाचा-भतीजे को पिकअप ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के मलौली गांव के पास रामजानकी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि साथ जा रहे उसके चाचा घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी राजेंद्र उम्र 17 वर्ष अपने चाचा महेंद्र के साथ बाइक से रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर स्थित मलौली गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप की ठोकर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मलौली भेजा। जहां डाक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है। लापता पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें