फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के ग्राम सईं बुजुर्ग टोला भगतपुरवा में एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते 12 मई को ही इसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

भगतपुरवा निवासी मान्ती (19) पुत्री स्व0 पंचम निषाद मंगलवार की रात में खाना खाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरामदे में सो रही थी। रात में किसी समय वह कमरे में सोने चली गई। सुबह करीब पांच बजे मां मैना देवी की नींद खुली तो बेटी को बरामदे में नहीं देखकर आवाज लगाई किंतु फाटक नहीं खुला। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और कमरे की खिड़की से झांकने पर अंदर दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटकता शव दिखाई दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अरुण पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें