फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति व सास-ससुर पर केस

Wed, 27 Nov 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहराैली। दुधारा क्षेत्र के ग्राम भरवलिया बुधन गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला। सूचना के बाद पहुंचे सीओ सिटी अजीत चौहान समेत स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं महिला के भाई ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मुकेश यादव निवासी आटा कला थाना दुधारा ने तहरीर में बताया कि बहन दुर्गावती (21) की शादी जनवरी 2022 में दुधारा क्षेत्र के भरवलिया बुधन गांव निवासी विजय यादव के हुई थी। दुर्गावती का एक वर्ष का एक बच्चा भी है।
बहन के ससुराली शादी के बाद से ही दहेज की मांग करते थे और दहेज न मिलने पर उसे मारते-पीटते थे। भाई मुकेश का आरोप है कि दहेज न मिलने के वजह से ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन

उसका शव घर में छत की कुंडी के सहारे दुपट्टा से लटका मिला। घटना के समय पति विजय यादव घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना के बाद वह लोग बहन के ससुराल पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें