फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 04 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कौ​शिल्या देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम शांति नरगापार में मंगलवार की दोपहर एक महिला का शव साड़ी के फंदे से कसा हुआ कमरे के फर्श पर पड़ा मिला। ससुराल वाले पुलिस के पहुंचने से पहले शव को पंखे से नीचे उतारने की बात कह रहे हैं। वहीं मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कठैचा गांव निवासी फूलदेव की बेटी कौशल्या का विवाह वर्ष 2017 में क्षेत्र के शांति नरगापार गांव निवासी संतोष के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ससुर रामज्ञा ने पीआरवी टीम को सूचना दिया कि उसकी बहू कौशिल्या का शव छत के पंखे में साड़ी फंदे से झूल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि कमरे के फर्श पर गले में फंदे से कसा शव नीचे पड़ा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराल वाले शव को नीचे उतारने की बात बता रहे हैं। सूचना पर मृतका के पिता फूलदेव और मां सीता देवी पहुंचे और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें