फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुलेट नहीं मिली तो विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में बुलेट बाइक के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र का है। डुमरी निवासी निशा राज का विवाह पांच मई 2025 को मेंहदावल के जमोहरा निवासी अनूप सिंह से हुआ। शुरुआत में सब ठीक था लेकिन 12 मई से ससुराल के लोग बुलेट की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने जब असमर्थता जताई तो पति अनूप ने गला दबाकर मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुर देवेंद्र, सास देवंती, ननद स्नेहा और देवर अमित ने भी उसका साथ देते हुए पिटाई की, मोबाइल छीन लिया और दो दिन तक भूखा रखा। 22 मई को पति उसे छोड़कर छत्तीसगढ़ चला गया। सूचना पर मायके वाले आए और उसे घर ले गए। बाद में पंचायत के बाद सुलह होने पर वह फिर ससुराल लौट आई।
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में ही उसे पता चला कि उसके पति ने छत्तीसगढ़ में पहले से ही लव मैरिज कर रखी है। इसका विरोध करने पर 18 मई 2026 को सभी ने मिलकर उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अनूप सिंह, ससुर देवेन्द्र सिंह, सास देवंती देवी, ननद स्नेहा सिंह और देवर अमित सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें