संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के इटौवा गांव की एक विवाहिता ने पति पर नशे का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मारपीट किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 16 मई की बताई जा रही है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के इटौवा गांव की निशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 7 मई 2025 को राम आशीष के साथ हुई। उसका पति नशेबाज है और बहुत दिनों से नशा करके उसे गालियां देता है और मारता-पीटता है।
पत्नी का आरोप है कि 16 मई की सुबह लगभग 6:00 बजे नशे में पति गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर इस कदर मारा कि नाक और चेहरे के अन्य स्थान पर घाव होकर खून गिरने लगा।
इस मारपीट में आंख के नीचे खून जम गया है। घटना के दौरान जब पड़ोसी आए तब उसकी जान बच पाई। एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया की विवाहिता की तहरीर पर पति राम आशीष के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।