फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। उसे मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बखिरा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता बखिरा क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी 10 फरवरी 2022 को गोरखपुर के खोरठा गांव निवासी मुकेश साहनी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज मांगा। उन्होंने मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ माह बाद मायके वाले पंचायत कर उसे विदा कराने पहुंचे। ससुराल पक्ष के आश्वासन पर वह लौट गई।
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पति मुकेश साहनी, सास किताबी देवी, ससुर बृहस्पति साहनी और ननद जानकी व कामिनी आरोपी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें