संतकबीरनगर। रूपिन गांव की पूनम ने ससुरालियों पर दो लाख रुपये दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पूनम की शादी 21 मई 2011 को रामनैन से हुई थी। शादी में पिता ने 50 हजार रुपये नकद और अन्य दहेज का सामान दिया था। नवंबर 2024 में छठ पूजा के दौरान सास कलावती, पति रामनैन, ननद रीना, शीला व संध्या और देवर शिवचरण ने पूनम से मारपीट की।
रुपये देने से मना करने पर ससुरालियों ने मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया और पूनम व उसके तीन बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पूनम बच्चों के साथ मायके में है। उसने महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसओ पूनम मौर्या ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद