फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी की तैयारी पूरी, नहीं आई बरात, दूसरी महिला का दावा, मैं हूं पत्नी

Tue, 06 Jun 2023 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले भाई-बहन आए थे और प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि बहन की सोमवार को शादी थी और बरात आने की तैयारी की जा चुकी है, लेकिन दहेज में पांच लाख नकदी और चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर लड़के वाले बरात नहीं लाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की सोमवार को शादी थी। महुली क्षेत्र से बरात आनी थी। लड़की वाले शादी की तैयारी में जुटे थे, इधर लड़के वालों ने बरात न लाने की सूचना दे दी। इसकी वजह से लड़की वाले निराश हो गए। लड़की वालों ने पांच लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी दहेज में मांगने को लेकर बरात न लाने का आरोप लगाकर एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। उधर लखनऊ से महिला थाने पर पहुंची ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती का आरोप है कि युवक ने उससे प्रेम विवाह किया है। शादी को रुकवा दिया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने भाई के साथ दोपहर में एएसपी के पास पहुंची। भाई का आरोप है कि उसकी बहन की शादी महुली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय थी। सोमवार को शादी होनी थी। बरात आने की सारी तैयारी पूरी कर ली गईं थी। इधर लड़के वालों का फोन आया कि दहेज में पांच लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी देंगे, तभी बरात आएगी, अन्यथा बरात नहीं आएगी।

फोन पर धमकी दी कि यदि किसी को सूचना दी तो परिवार वालों को जान से हाथ धोना पडे़गा। बरात न आने से तैयारी में काफी खर्च हुआ और समाज में बदनामी भी हुई। भाई- बहन से एएसपी से कार्रवाई की मांग की। उधर दूसरी तरफ लखनऊ में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती महिला थाने पहुंची।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी: नाच नहीं आई तो घरवालों ने लौटी दी बरात, पुलिस ने थाने में कराई शादी

उसका आरोप है कि वह महुली क्षेत्र की रहने वाली है। उसका परिवार लखनऊ में रहता है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है और अपने मां-बाप से अलग किराए का कमरा लेकर रहती है। युवक उसके बड़े पिता की बहू का भाई है। युवक मुंबई में एक फैक्ट्री में इंजीनियर है। घर आते-जाते तीन-चार साल से दोनों में संबंध हो गया था। दोनों पति- पत्नी के रूप में रहते थे।

27 अप्रैल को दोनों ने लखनऊ में एक मंदिर में शादी की थी। बार- बार पुलिस कर्मियों को शादी की फोटो दिखा रही थी। आरोप है कि तीन दिन पहले उसे पता चला कि पति कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच जून को दूसरी लड़की से शादी कर रहा है तो फोन करने लगी।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस से महिला ने की फरियाद, बोली- साहब, पति नशे में करता है दरिंदगी, मुझे बचा लीजिए
विज्ञापन


पति उसका फोन नहीं उठा रहा था तो वह अपने गांव आ गई। तीन दिन से वह महुली थाना, एसपी आफिस और महिला थाने का चक्कर लगा रही है। उसकी मांग है कि पति की दूसरी शादी रुकवा दी जाए। पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले भाई-बहन आए थे और प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि बहन की सोमवार को शादी थी और बरात आने की तैयारी की जा चुकी है, लेकिन दहेज में पांच लाख नकदी और चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर लड़के वाले बरात नहीं लाए। उधर लखनऊ में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती आई और जिस युवक की शादी होनी है, उसे अपना प्रेमी बताया। प्रेमी से मंदिर में अप्रैल में शादी होने का जिक्र करते हुए शादी रुकवाने की मांग की। मामला महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें