फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करवाचौथ पर सजे बाजार... महिलाओं की पसंद बनी सिल्क की साड़ी और लहंगे

Wed, 16 Oct 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1500 से 10 हजार तक बिक रही साड़ी, लहंगा तीन हजार से 25 हजार तक पहुंचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। करवाचौथ को लेकर बाजार सज चुके हैं। महिलाओं ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी खुश हैं। महिलाओं सिल्क की साड़ी और लहंगा खूब पसंद कर रही हैं। सिल्क की साड़ी 1500 से लेकर 10 हजार तक बिक रही है, जबकि लहंगा तीन से 25 हजार तक के रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा बेलवेट चोली, बार्बी अनारकली शूट को भी पसंद किया जा रहा है। ज्वेलरी की दुकान में भी महिलाओं के शृंगार से संबंधित आकर्षक वस्तुएं नजर आ रही हैं।
करवाचौथ पर दुल्हन की तरह दिखने के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। व्रत के लिए युवतियां खासतौर पर मस्टर्ड, लाल, नारंगी और पैरेट रंग के सूट का चयन कर रही हैं। तिल्ले और जरकन के सूटों की भी खरीदारी कर रही हैं। साथ ही नई नवेली दुल्हन लहंगे पर जोर दे रही हैं।
विज्ञापन

गोला बाजार में स्थित कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि पहले से ही सिल्क साड़ियों और अनारकली सूट का चलन था। इस पर डिजाइनरों ने अलग तरह के प्रयोग कर डिजाइनर साड़ियों और सूट को मार्केट में उतारा है। नव विवाहिता खास तौर पर लहंगा, बार्बी अनारकली और हैवी बेलवेट चोली सूटों को लेना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन


अनारकली शूट और लहंगे की डिमांड
कपड़ा व्यापारी विवेक छापड़िया ने बताया कि सिल्क की साड़ियों सहित लहंगा व अनारकली शूट की ज्यादा मांग है। उम्मीद है कि त्योहार पर व्यापार अच्छा रहेगा। बताया कि बार्बी अनारकली सूट में हल्के और प्यारे डिजाइन है। जिसे पहनने पर नवविवाहितों को आकर्षक लुक मिलता है। वहीं कपड़ा व्यापारी जयश्री ने बताया कि सिल्क की साड़ी 1500 से लगायत 10 हजार तक के रेंज में उपलब्ध है। इसकी डिमांड ज्यादा है। उम्मीद है कि इस बार व्यापार अच्छा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें