फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर देर रात तक बुलजार रहे बाजार

Mon, 05 Nov 2018 11:24 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
धनतेरस पर देर रात तक बुलजार रहे बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को खलीलाबाद शहर समेत जिले भर की दुकानों व शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सराफा की दुकानों पर आभूषण के अलावा चांदी के सिक्के की खरीदरी हुई। बाइक व ट्रैक्टर एजेंसी तथा बर्तन की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान शहर जाम से जूझता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सदर व कोतवाल पुलिस कर्मियों के साथ गश्त करते रहे।  
विज्ञापन


धनतेरस पर्व पर होने वाली खरीदारी को देखते हुए दुकानदारों ने एक दिन पहले ही दुकान सजा दी थी। बर्तन की दुकानों पर प्रेशर कुकर से लेकर चम्मच-गिलास तक की खरीदारी होती रही। मेन रोड पर सजी बर्तन की दुकानों के आगे भीड़ के चलते कई बार जाम की नौबत आ गई। शाम के वक्त भीड़ और अधिक बढ़ गई थी। गोला बाजार स्थित सराफा की दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण व सिक्कों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। नए डिजाइन के आकर्षक आभूषणों की बिक्री से दुकानदारों की खुशी झलक रही थी। टीवी व फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ थी। हर बार की तरह ही धनतेरस पर बाइक एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की भीड़ दिखी।देर रात तक बाजार गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें