फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जागरूकता यात्रा

विज्ञापन
शहर में शोभा यात्रा निकालते राज्यमंत्री और नगरपालिका अध्यक्ष। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जागरूकता यात्रा
विज्ञापन

20 जनवरी को पूरे शहर में निकलेगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों ने शनिवार को जन जागरूकता अभियान शुरू किया। इस दौरान लोगों का आह्वान किया किया कि जब श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह टोली पहुंचे तो अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खलीलाबाद के स्वयंसेवक और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खलीलाबाद शहर के विभिन्न वार्डों में जन जागरण यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, नौजवान और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। श्रीराम धुन गाते हुए चल रहे लोगों ने आह्वान किया जब श्रीराम मंदिर धन संग्रह टोली आप के द्वार पहुंचे तब आप अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्रीराम चौहान व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आराध्य प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण सरकारी धन से न होकर जन सहयोग से बनेगा। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग करे। नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों से अनुरोध किया कि 20 जनवरी को पूरे शहर में भव्य जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए 11 बजे जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। इस दौरान अश्वनी चौरसिया, सुनील प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें