फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं, खाद के लिए परेशान

Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में किसानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र में यूरिया खाद बगैर फार्मर रजिस्ट्री के मिलने में दिक्कत हो रही है। खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं तो कोई फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए परेशान है।
यूरिया खाद की सबसे बड़ी समस्या उन किसानों के सामने है जो बटाई पर खेती कर रहे हैं। खेत उनके नाम से न होने के कारण उनका न तो इंतखाप निकल पा रहा है और न ही उनके नाम से फार्मर रजिस्ट्री होगी। किसान रोहित कुमार, रामचंद्र, राजाराम, लालमन, लालचंद, दीनदयाल आदि का कहना है कि बटाई के तौर पर दूसरे के खेत में धान की रोपाई किए हैं। अपने नाम से जमीन न होने की वजह से फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। फार्मर रजिस्ट्री न होने के कारण यूरिया खाद मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसिंहवा संवाद के अनुसार, आईएफडीसी सेंटर व किसान सेवा केंद्र पर आधार खतौनी देने के बाद ही पीओसी मशीन पर ऑथेंटिकेशन करने के बाद खाद मिल पा रहा है। कई स्थानों पर फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता को भी कह दिया जा रहा है पर धर्मसिंहवा क्षेत्र में लोगों को खाद मिल रही है। वहीं कई स्थानों पर देखने को मिला है कि किसान सेवा केंद्र के संचालक किसान का अंगूठा छाप लेकर उन्हें बिना बताए अधिक खाद दर्ज कर दे रहे हैं जबकि उन्हें कम खाद दिया गया। बाद में वह जब दोबारा खाद लेने गए तब जाकर उन्हें पता चला कि पहले से ही उनके अंगूठे का छाप लेकर ज्यादा खाद ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें