फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओडिशा से गांजा मंगवाकर यूपी में आपूर्ति करता है मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 22.400 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार दो तस्करों से पूछताछ के बाद तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के चकौरा निवासी मनोज यादव ओडिशा से गांजा मंगवाकर अपने नेटवर्क के जरिए अलग-अलग स्थानों पर आपूर्ति कराता है। गिरफ्तार दोनों आरोपी उसके कहने पर गांजा लेकर गोरखपुर के पीपीगंज जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सोमवार को मगहर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आंबेडकरनगर की ओर से बाइक सवार दो व्यक्ति बोरे में गांजा लेकर धौरहरा-सरही मार्ग से गोरखपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर उप निरीक्षक धर्मनाथ यादव और उनकी टीम के साथ बेलवनिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।

कुछ देर बाद बाइक से पहुंचे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनकी पहचान खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के परदेशवा निवासी सईद खान उर्फ बब्लू और अंबेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के चकौरा निवासी रामअवतार के रूप में हुई। बाइक पर रखे बोरे की तलाशी में 22 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराने पर प्लास्टिक समेत उसका वजन 22.400 किलोग्राम निकला।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मनोज यादव उन्हें गांजा उपलब्ध कराता था। वह ओडिशा से गांजा मंगवाकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई कराता है। उसके कहने पर दोनों गोरखपुर के पीपीगंज में एक व्यक्ति को गांजा बेचने जा रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे काफी समय से इस कारोबार से जुड़े हैं और इससे मिलने वाले मुनाफे से अपना और परिवार का खर्च चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, मनोज यादव पहले भी गांजा तस्करी के मामले में बस्ती जिले से जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुख्य मार्गों पर चेकिंग से बचने के लिए सुनसान रास्तों का इस्तेमाल करते थे। इस बार वे धनघटा और मंझरिया-कटक्का होते हुए पीपीगंज पहुंचने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और दो एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बाइक सईद खान की पत्नी के नाम पंजीकृत है। मौके पर कागजात नहीं मिलने के कारण उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस अब कथित थोक कारोबारी मनोज यादव और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें