फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को मेंहदावल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बघौली के पास से पकड़ा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेंहदावल थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को वीरेन्द्र शर्मा उर्फ इशू निवासी बेलौली, थाना मेंहदावल बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले की जांच और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें