फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौड़ीकरण की आस में तीन साल से मंझरिया-कटका मार्ग बदहाल

Sun, 12 Jan 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गड्ढे में तब्दील हुआ कटका-मंझरिया मार्ग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित मंझरिया से मोलनापुर मार्ग को जोड़ने वाला 14 किलोमीटर लबा मार्ग इस समय पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब छह माह पूर्व इस मार्ग पर करीब 85 लाख खर्च कर पैचिंग का कार्य कराया गया था, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क फिर बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गोरखपुर-खलीलाबाद के बीच हाईवे पर मंझरिया तिराहा स्थित है। यहां से एक मार्ग कटका के पास मोलनापुर मार्ग में मिलता है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है।
इस मार्ग पर मंझरिया तिराहे से आगे बढ़ते ही बयारा चौराहे के पास कई जगह गड्ढे यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। वहीं गड़सरपार चौराहे पर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बनकटवा चौराहे के पास भी सड़क पूरी तरह से टूट गई है। बड़े वाहनों के आने-जाने से दो पहिया वाहन चालक दुश्वारियां झेल रहे हैं। बनकटवा चौराहा और गिरधपुर के बीच और कटका के पास सड़क काफी बदहाली की दशा में पहुंच गई है। विभागीय अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि मंझरिया से कटका होकर मोलनापुर रोड से जुड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। अभी तक इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की मंजूरी के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने की तैयारी है। जब तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो जाता है, तब तक लोगों की परेशानी दूर होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें