संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह के निर्देश पर जनपद के सभीनौ ब्लॉकों से चयनित मेधावी छात्रोंकी शनिवार को गणित ओलंपियाड डायट में संपन्न हुई।
यह परीक्षा विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने, तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कराई गई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने गणित से संबंधित प्रश्नों को हल कर अपनी समझ, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया।
ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच छात्र ने जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड में शामिल हुए। परीक्षा को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मूल्यांकन मंडल एवं कक्ष निरीक्षक मंडल द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बेलहर के जूनियर हाईस्कूल कैथवलिया के मानव कुमार, बघौली के जूनियर हाईस्कूल देवापार के संजनी द्वितीय और हैंसर के जूनियर हाईस्कूल औराडाड के सुप्रिया कसौधन तीसरे पर रही। उन्होंने ओलंपियाड में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।-