फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस की चपेट में आने से शख्स की दर्दनाक मौत

Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के सरैया बाईपास पर शनिवार की देर रात बस की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल रामेश्वर यादव ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के भांजे परशुराम निवासी सरैया ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 फरवरी को उसके मामा वकील चौधरी उम्र 54 वर्ष अपने दुकान से घर पर जा रहे थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। वह अपनी बहन सावित्री देवी के साथ सरैया में ही काफी लंबे समय से रहते थे। दुकान से कुछ दूर आगे बढ़ते ही अनियंत्रित बस चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक बिना हार्न बजाए बस को चलाते हुए लाकर जोरदार टक्कर मार दी। जिसके मामा को काफी गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उनको स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर अपराध रामेश्वर यादव ने बताया कि मामले में मृतक के भांजे की तहरीर पर दुर्घटना करने वाले बस एवं उसके चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें