संतकबीरनगर। नगर पंचायत मेंहदावल में सभासद के पिता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट में स्वसन तंत्रिका फेल होने से मौत की वजह आई। इसके बाद पुलिस टीम घटना के अन्य पहलुओं की जांच पड़ताल में जुट गई है। इसकी पुष्टि अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने भी की।
तुलसीपुर वार्ड में लगभग एक माह पूर्व नगर पंचायत से गिर रहे लकड़ी को लेकर सभासद परिवार एवं विपक्षी पूर्व प्रत्याशी के परिवार में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। मारपीट में घायल सभासद के पिता का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दो दिन पूर्व उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव आने पर मेंहदावल पुलिस ने तनाव को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेकर पोस्टमार्टम कराया। सभासद के परिजन दूसरे पक्ष पर हत्या को अरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। इधर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पर शव का चिकत्सिकों ने पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम से जुडें जिम्मेदारों की मानें तो मृतक का लंग फेल हो गया था और काफी पानी भरा हुआ था। जिसकी रिपोर्ट तैयार करके पुलिस को भेज दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही जिले के आलाधिकारी ने मृतक के परिजनों के लगाए गए आरोपों की सत्यता जानने के लिए अन्य पहलुओं पर अपनी जांच पड़ताल तेज कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वसन तंत्रिका फेल होने से मौत होना पाया गया है। चिकित्सक का बयान लेकर वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी