संतकबीरनगर। पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना धनघटा पुलिस ने मामले से संबंधित वांछित आरोपी राजन निषाद निवासी ग्राम गागरगाड़ घुरहा टोला को दुल्हापार चौराहे से काबू किया।
23 अप्रैल को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को संबंधित न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद