फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के कूड़ा से बनाई जाएगी जैविक खाद

विज्ञापन
मेंहदावल में बना एम आर एफ सेंटर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नगर पंचायत के कूड़ा से बनाई जाएगी जैविक खाद
विज्ञापन

- एमआरएफ सेंटर का निर्माण पूरा, मशीन लगाने की प्रक्रिया तेज
- क्षेत्रीय किसानों को सस्ते दर पर नगर पंचायत बेचेगी खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन कूड़ा से निजात के लिए नई पहल की है। इसके तहत कस्बे से प्रतिदिन एकत्र होने वाले कूड़ा से जैविक खाद के निर्माण की तैयारी चल रही है। नगर पंचायत ने एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया हैं। खाद बनाने वाली मशीन भी खरीदी जा चुकी है। जल्द ही यह मशीन लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जैविक खाद क्षेत्रीय किसानों को सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
मेंहदावल नगर पंचायत के सोनवरसा में नगर पंचायत प्रशासन ने कूड़ा से जैविक खाद बनाने के लिए एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है।
कूड़ा से जैविक खाद बनाने के लिए करीब 40 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत बोर्ड के प्रस्ताव पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। खाद बनाने वाली मशीन भी पंचायत प्रशासन ने खरीद ली है। अब मशीन को लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

वही, नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जैविक खाद का मूल्य तय किया जाएगा। इससे क्षेत्रीय किसानों को जैविक खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें उचित मूल्य पर खाद मिल जाएगा।
नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में एमआरएफ सेंटर कारगर साबित होगा। क्षेत्रीय किसानों को सस्ते दर पर नगर पंचायत प्रशासन जैविक खाद उलब्ध कराएगा। कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, ईओ
एमआरएफ सेंटर में कूड़े को अलग करके उसे खाद में परिर्वतित करने के लिए सेपरेटर कम कम्पोस्ट मशीन लगाया जाएगा। इस मशीन के माध्यम से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके उससे खाद का निर्माण किया जाएगा। इससे न सिर्फ किसानों को फायदा होगा, बल्कि कूड़े की समस्या से भी निजात मिलेगी।
- प्रमिला जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें