फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल आडिट के प्रति ग्रामीणों को करें जागरुक, पारदर्शिता से करें कार्य

Mon, 15 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के सोशल ऑडिट टीम के सदस्याें की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को ब्लाक सभागार में हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ पौली श्वेता वर्मा ने कहा कि सोशल आडिट टीम के सदस्य इसके प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें तथा सारे कार्य पारदर्शिता व जनसहभागिता के साथ कराए जाएं।
विज्ञापन

सोशल आडिट टीम के सदस्यों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्वेता वर्मा ने कहा कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसलिए सोशल आडिट टीम के सदस्य इस बात को लेकर संवेदनशील रहें कि जो भी कार्य किए जाएं वह पूरी सहभागिता के साथ किए जाएं। वहीं कोऑर्डिनेटर ग्रीस चन्द यादव ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में जागरूक करें।
जिससे आम जनता भी निगरानी प्रक्रिया में भागीदार बन सकेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर हुए कार्यों का सटीक और निष्पक्ष मूल्यांकन करना ही टीम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष ऑडिट प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके बीडीओ श्वेता वर्मा, ब्लाक कोआर्डिनेटर गिरीश चन्द्र यादव, राजकुमार,अखिलेश शर्मा, अब्दुलाह, अमृत बाला, अर्चना मिश्रा सहित सभी सोशल आडिट टीम के सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें