फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्लास्टिक से फैल रहा कूड़ा व गंदगी, दुर्गंध से जीना दुश्वार

Mon, 15 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां चौराहे पर सड़क के किनारे फेंका जा रहा कचरा-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न कस्बों व बाजारों के छोर पर सड़क के किनारे फेंका जा रहा प्लास्टिक और कचरा परेशानी का सबब बन गया है। फेंके गए प्लास्टिक और कचरे के सड़ने से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। क्षेत की सफाई व्यवस्था भी पटरी पर नहीं है। गांव से लेकर शहरों तक में गंदगी से लोग परेशान हैं। प्रशासन के दावे जमीन पर नहीं दिख रहे हैं। सेमरियावां क्षेत्र के सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर, दुधारा, चिउटना, सालेहपुर, नव्वागांव, दानोकुइयां पैड़ी आदि कस्बों और बाजारों के छोर पर सड़क किनारे प्लास्टिक व कचरे का ढेर लगने से लोगों को परेशानी हो रही है। कचरा निस्तारण के लिए गांव-गांव में कचरा भंडार केंद्र भी खोले गए हैं। बावजूद इसके प्लास्टिक के कारण गंदगी और कूड़े की समस्या गंभीर होती जा रही है। एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई का दावा किया गया। लेकिन निर्देश कागजों तक सीमित रहा। गांवों में साफ-सफाई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

गांव की गलियों में गंदगी व चौराहे पर गंदगी जस की तस बनी हुई है। गांवों में गंदगी के ढेर की वजह से अभियान बेअसर साबित रहा है। क्षेत्र के इरशाद अहमद, दयाराम, वसीम अहमद, तनवीर चौधरी व अन्य ने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें