फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सहमति बनाएं, पर्व मनाने में प्रशासन करेगा सहयोग : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। एडीएम जयप्रकाश और एएसपी सुशील सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें एडीएम ने कहा कि विवाद खत्म कर आपसी सहमति बनाएं तो पर्व मनाने में प्रशासन सहयोग करेगा। इस वर्ष समय नहीं बचा है, तो पारंपरिक तरीके से ही त्योहार मनाना होगा।
विज्ञापन

मुसहरा गांव में परंपरा न होने के कारण एक पक्ष को कुर्बानी मनाने से आपत्ति रहती है, तो दूसरा पक्ष होलिका दहन की जमीन पर दहन करने को लेकर आपत्ति करता है। दोनों पर्व पर पुलिस को जमकर तैयारी करनी पड़ती है। होली से पूर्व शांति कमेटी की बैठक और सहमति को लेकर बातचीत शुरू होती है।
मंगलवार को एडीएम और एएसपी की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक में दोनों पक्षों से समस्या के निदान को लेकर आगे आने को कहा गया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि आपसी सहमति से ही समस्या का समाधान होगा। सहमति बने तो प्रस्ताव लाइए। प्रशासन पर्व मनाने में पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पारंपरिक तरीके से ही लोगों को पर्व मनाना है।
विज्ञापन

बैठक में एसओ अमित कुशवाहा, श्रीचंद्र निषाद, जयचंद सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, सिपाही, बब्लू, सूरज कुमार, अब्दुल खालिक, अजीमुन, अहमद रजा, मोहम्मद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें