फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई बाधित

विज्ञापन
ाथनगर के नैना झाला के पास टूटे लाइन को बनाते कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मेन सप्लाई लाइन टूटने से धनघटा क्षेत्र के 500 गांवों में छाया अंधेरा
विज्ञापन

- 132 केवीए खलीलाबाद-नाथनगर-बस्ती लाइन का टूटा है तार
- लाइन मरम्मत के लिए बाधित हुई विद्युत आपूर्ति
- खलीलाबाद को गीडा-बरहुआ लाइन से दी जा रही सप्लाई
- धनघटा क्षेत्र के नाथनगर, कोचरी व मुखलिसपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सप्लाई ठप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पहले से ही विद्युत संकट से जूझ रहे धनघटा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ गई है। 132 केवीए खलीलाबाद- नाथनगर-बस्ती लाइन का तार टूट गया है। इसके चलते इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। नाथनगर, कोचरी व मुखलिसपुर उपकेंद्र क्षेत्र के 500 गांवों में बिजली नहीं है। बिजली आपूर्ति मंगलवार की शाम छह बजे तक शुरू होने की उम्मीद है।
विद्युत निगम के जिम्मेदारों के मुताबिक 132 केवीए खलीलाबाद- नाथनगर- बस्ती लाइन का तार रविवार की रात नैनाझाला गांव के पास टूट गया। इसके चलते खलीलाबाद समेत आधे जिले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बाद में खलीलाबाद उपकेंद्र की आपूर्ति गीडा-बरहुआं लाइन से जोड़कर शुरू की गई। ओवरलोड के चलते मुखलिसपुर, कोचरी व नाथनगर उपकेंद्र की सप्लाई बाधित रही। सोमवार को सुबह नौ बजे टूटी लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

हैंसर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते क्षेत्र के सेमरडाडी, प्रजापतिपुर, मझौरा, बरगदवा, मूडाड़ीहा, बंड़ा बाजार, धनघटा, उमरिया बाजार, हैंसर, शनिचारा, रानीपुर, सेवईपार सहित करीब 500 गांवों के लोग परेशान हैं। बिजली उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ता रामकिशुन, दिनेश, महेंद्र, विजय प्रताप, राजेश, सुरेंद्रनाथ, मंजीत, राजमन यादव आदि ने बताया कि इस क्षेत्र के लोग कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। कभी आंधी-बारिश तो कभी लोकल फाल्ट के चलते कटौती होती रहती है। इस बार तो मेन लाइन टूटने के चलते करीब 24 घंटे से आपूर्ति बंद है।
--------
सभी काम प्रभावित
धनघटा। मुखलिसपुर, मोलनापुर व हरिहरपुर उपकेंद्रों से होने वाली विद्युत सप्लाई बाधित है। दो दिनों से इन उपकेंद्रो के अंतर्गत आने वाले गांवों के विद्युत उपभोक्ता कटौती से परेशान थे अब पूरी सप्लाई ही बंद है। विद्युत उपभोक्ता दीपक लाल वर्मा, ओंमकार मद्धेशिया, अशोक मिश्र, रघुनाथ गौड़, दिलीप यादव आदि का कहना है कि रविवार की भोर में गुल हुई बिजली का अब तक पता नहीं है। दिन में गर्मी और रात में मच्छरों के कारण लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें है जिनके कारखाने विद्युत सप्लाई न होने से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

-------
मंगलवार शाम तक होगी आपूर्ति बहाल
अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम संजय कुमार सिंह ने कहा कि लाइन में दिक्कत होने के चलते आपूर्ति प्रभावित है। खलीलाबाद व अन्य क्षेत्रों को गीडा से आपूर्ति दी जा रही है, जबकि नाथनगर में मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति बाधित है। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें