फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में महुली के किशोर की मौत

Sun, 05 Oct 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली निवासी मृतक सुहेल अहमद का फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघट/महुली। महुली थाना के कस्बा महुली निवासी एक किशोर की रविवार दिन के करीब ग्यारह बजे उन्नाव के निकट हाईवे पर बस दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद बहन और मां मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस से लेकर घर के लिए निकल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महुली कस्बा निवासी सुहेल अहमद (14) पुत्र सत्तार इद्रसी अपनी मां शमा खातून और बहन सायना के साथ दस दिन पूर्व ननिहाल दिल्ली स्थित खड्ड काॅलोनी छह नंबर गली गया था।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दिल्ली से बस पर बैठकर घर लौट रहा था। बस जैसे ही उन्नाव जिले निकट हाईवे पर पहुंची दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सुहेल अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बहन सायना और माता शमा खातून मामूली रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें