फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुआ का पेड़ मकान पर गिरा, क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड बेलहर कलां के ग्राम पंचायत सोनौरा के राजस्व गांव डुमरिया में तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच देर शाम एक विशाल महुआ का पेड़ अचानक रिहायशी मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोग बरामदे में बैठे थे लेकिन संयोग से किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

डुमरिया निवासी रवींद्र कुमार और जितेंद्र कुमार पुत्र रामू का परिवार देर शाम खाना खाने के बाद घर के बरामदे में बैठा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ विशाल महुआ का पेड़ भरभराकर मकान के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर लोग तत्काल घर से बाहर निकल आए।अचानक हुए हादसे से परिवार के लोग सहम गए। पेड़ गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा है, जबकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें