फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महुआ और लहन नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को टीम को बड़ी कामयाबी मिली। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में आबकारी टीम धनघटा पुलिस की टीम ने बिड़हर घाट पर सुबह 9:30 बजे छापा मारा। इस कार्रवाई में लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के दौरान सुनसान स्थानों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। दबिश के दौरान अवैध रूप से तैयार किया जा रहा करीब 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध कच्ची शराब के निर्माण की कोशिशों को पूरी तरह विफल कर दिया गया।
इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और भी तेज छापेमारी, गश्त और निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम एवं सीओ धनघटा और आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने हैंसर बाजार, शनिचरा बाजार आदि दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कुछ दुकानों पर अनियमितता पाई गई, जिसके लिए नोटिस जारी कर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें