फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाशिवरात्रि कल, 58 मंदिरों की पुलिस करेगी निगरानी

Thu, 07 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मजिस्ट्रेट की तैनाती, इंस्पेक्टर समेत 122 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

- तामेश्वरनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जुटती है लोगों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में शिवरात्रि का पर्व कल मनाया जाएगा। तामेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगेगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिसकर्मियों के साथ ही मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिससे मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाए।
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जिले के 58 शिव मंदिरों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नौ, दुधारा 12, धनघटा पांच, महुली छह, मेंहदावल सात, बखिरा छह, बेलहरकला आठ और धर्मसिंहवा क्षेत्र के पांच शिव मंदिरों पर सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। शिवालयों में शिवरात्रि के दिन शिवभक्तों की भीड़ जुटती है। जिनकी सुरक्षा के लिए सभी शिवालयों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

ज्यादा भीड़ वाले शिव मंदिरों में स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा एसपी ऑफिस व रिजर्व पुलिस लाइन से फोर्स की व्यवस्था की गई है। कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचकर आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक शुरू कर देते हैं। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइन व एसपी ऑफिस से शिव मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 कांस्टेबल, 20 एसआई और दो इंस्पेक्टर को तैनात किया जाएगा। जो स्थानीय पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से भी मजिस्ट्रेट तैनात किया जा रहा है। जो शांति पूर्ण माहौल में त्योहार को संपन्न कराने में योगदान देंगे।

इन मंदिरों पर होती है भीड़
कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर, दुधारा थाना क्षेत्र के डिघेश्वरनाथ व पचपोखरी शिव मंदिर, धनघटा थाना क्षेत्र के बैजूनाथ शिव मंदिर बिड़हरघाट, मेंहदावल के कुबेरनाथ शिवमंदिर, बखिरा थाना क्षेत्र के भंगेश्वरनाथ व कोपेश्वरनाथ शिव मंदिर, बेलहरकला क्षेत्र के सांथा शिव मंदिर पर भारी भीड़ होती है। जहां पर हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए मध्यरात्रि के बाद से ही पहुंचना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया गया है। ज्यादा भीड़ वाले मंदिरों पर स्थानीय पुलिस के साथ ही जिला मुख्यालय से सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। जिससे जलाभिषेक के लिए आने वाले शिवभक्तों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें