फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर को मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

Thu, 07 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया लोकार्पण
विज्ञापन

- कुल छह परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ।

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट में दिखाया गया। जिले में कुल छह परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रदेश का आज चौमुखी विकास हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश बेहतर बन रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। लोगों को अन्य जिलों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ रहा है। यह सिलसिला रूकने वाला नहीं है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। पांच लाख तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए किया जा रहा है। साथ ही कई अन्य योजनाएं है जिसका लाभ लोग पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आयुष विभाग के अन्तर्गत जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भिटिया, जंगलदशहर, पुनिया, सुकरौली, अगया, बेलौली का लोर्कापण हुआ है। इन परियाजनाओं के लोकर्पण होने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसपी सत्यजीत गुप्त, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें