फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : शांतिपूर्ण जलाभिषेक और यातायात व्यवस्था चुनौती

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले में ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक होता है। शिवरात्रि पर दो से ढाई लाख लोग यहां पर जलाभिषेक करते हैं। यहां कई जनपदों से लोग जलाभिषेक के लिए आते हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले से तमाम लोग कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज भी जाएंगे। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सरयू नदी से जल उठाते हैं। कुंभ के बीच महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक व डायवर्जन पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
महाशिवरात्रि के पर्व पर शांतिपूर्ण जलाभिषेक के लिए शासन और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में विभिन्न स्थानों पर दर्जन भर से अधिक शिवालय हैं। इन शिवालयों के साथ ही महाभारतकालीन तामेश्वरनाथ धाम की महत्ता पूर्वांचल के समीपवर्ती जिलों के साथ ही बाहर के क्षेत्रों में भी फैली हुई है।
विज्ञापन

यहां पर भारी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए भी आते हैं। श्रद्धालु सरयू नदी से जल लेकर उसका अभिषेक करते हैं। यहां पर बड़ा मेला भी लगता है।
धनघटा शिव मंदिर के साथ ही मेंहदावल के कुबेरनाथ मंंदिर, बखिरा के भंगेश्वरनाथ मंदिर, कोपिया के शिवालय के साथ ही अन्य मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं कुंभ के अवसर पर प्रयागराज जाने वाले लोगों की भीड़ को भी नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें