पूर्वांचल महासभा के मुख्य संरक्षक कमलेश शर्मा ने कहा कि महासभा को गांव स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करने के लिए दिसंबर से लेकर मार्च तक तीन प्रदेश स्तरीय पूर्वांचल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसमें आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक मजबूती के लिए संगठन को मजबूत करेंगे और विकसित पूर्वांचल का संकल्प लेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने पूरे देश को मजबूत करने में अपना खून पसीना बहाया है तथा आज पूर्वांचल पिछड़ा हुआ है। अब समय आ गया है कि पूर्वांचल के उत्थान के लिए हम सभी को संगठित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार से पूर्वांचल के पिछड़ेपन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाए।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से 28 जनवरी तक संतकबीरनगर के नंदौर में महोत्सव होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष रंजना सिंह, महासचिव आकाश, महासचिव दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।