-भ्रमण कर रखेंगे नजर, शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा। इसको ध्यान में रखकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। इन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी रहेगी।
डीएम ने खलीलाबाद तहसील के लिए तहसीलदार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को थाना दुधारा, ईओ नगर पंचायत बखिरा को थाना बखिरा, तहसीलदार मेंहदावल को थाना धर्मसिंहवा, हरि प्रसाद सहायक निबंधक सहकारी समिति थाना धनघटा, ईओ नगर पंचायत मेंहदावल को थाना मेंहदावल, ईओ बेलहर कला को थाना बेलहरकला, नायब तहसीलदार धनघटा को थाना महुली क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
इसके अलावा ईओ नगर पंचायत मगहर को मगहर, ईओ खलीलाबाद को खलीलाबाद हाईवे से दक्षिण, खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद को खलीलाबाद हाईवे से उत्तर, बीईओ खलीलाबाद को बाघनगर, बीडीओ सेमरियावां को सेमरियावां, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को बखिरा, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड दो को पचपोखरी को तैनाती मिली है।
इसी तरह बद्री प्रसाद अवर अभियंता लघु सिंचाई को नौवागांव, बीडीओ मेंहदावल को मेंहदावल, वेटनरी ऑफिसर मेंहदावल को राजेडीहा, अपर जिला कृषि अधिकारी सांथा को सांथा, नायब तहसीलदार मेंहदावल को मुसहरा, एडीओ पंचायत नाथनगर को महुली सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। डीएम ने सीएमओ को आपात स्थिति के लिए चिकित्सा व्यवस्था करने तथा अग्निशमन अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।