फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र के मगहर कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप का मामला
- घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मगहर कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की देर रात युवकों के दो गुटो में विवाद हो गया। जिमसें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के एक दिन पूर्व रविवार की शाम दो युवकों में किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। जिसके बाद लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया था। सोमवार की रात फिर से दोनो गुटों के युवक आमने-सामने हो गए। जिसमें एक युवक ने गांधी आश्रम निवासी मो. वसीम पुत्र अब्दुर्रहीम (25) को चाकू मार दिया। युवक के पीठ में चाकू लगने की सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर ले गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों के बीच मारपीट के साथ ही चाकू लगने से एक युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। जबकि घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें