मगहर महोत्सव के आयोजन को लेकर परिसर में लग रहा पंडाल और मंच।
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से तीन फरवरी तक होगा। डीएम के निर्देशन में सदर एसडीएम शैलेश दूबे की देखरेख में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल दुकानों का आवंटन कर रहे हैं। सफाई की बागडोर नगर पंचायत ने संभाल रखी है। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर में अस्थायी चौकी बनाई जाएगी। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।
कबीर मगहर महोत्सव में दुकानदारों को कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन, नगर पंचायत कमेटी व महोत्सव समिति के लोग बराबर दुकानदारों के संपर्क में लगे हुए है। मेले में खजले की दूकान, मीना बाजार आदि की दुकानें परंपरागत खिचड़ी के मेले से ही सजने लगी हैं। परिसर में लगे छोटे बड़े झूले सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन ने उठा रखी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मंच व भव्य पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महोत्सव की तैयारियाें में लोग कर रहे सहयोग : कबीर मगहर महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने में सरकारी गैर सरकारी अमला कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा। समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह आदि लोग भी तैयारियों में अपना सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रमों, दुकानों, झूलों, मेले में आने वाले कलाकारों आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है। ओ