फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अइबू की नाहीं जल्दी, आवा मयरिया

विज्ञापन
संतकबीरनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मगहर। महोत्सव की तीसरी रात सोमवार को जवाबी बिरहा का कार्यक्रम हुआ। चंदौली से आईं गायिका नीतू चंचल और बनारस से आए गायक उपेंद्र लाल यादव के बीच पूरी रात बिरहा मुकाबला चला। दोनों कलाकारों ने पंरपरागत बिरहा गायन से लोगों केे मंत्र मुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में अमित जैन, विनीत चड्ढा, रवि उदय पाल, हीरालाल गुप्ता आदि ने कलाकारों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। नीतू चंचल ने मां सरस्वती की वंदना ‘अइबू की नाहीं जल्दी, आवा मयरिया’ प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान शंकर और संत कबीर पर आधारित भक्तिपूर्ण बिरहा प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। टेरी गीत का भी लोगों ने खूब आनंद लिया। गायक उपेंद्र लाल यादव ने भी ‘वीणा वालिए स्वर को सजा दे मेरे, मेरी मां है तू मेरी मां है तू’  गाकर वीणावादिनी की उपासना की। इसके बाद भगवान शिव के भक्ति गीत ‘पिये दा असो के सवनवा ए गौरा’ से माहौल को उर्जा दी। इसके बाद ‘जवानी जंग है इसे कुर्बान करो, तुम अपनी मस्त जवानी हमारे नाम करो’ गाकर लोगों में जोश भर दिया। बीच-बीच में दोनों कलाकारों के बीच गीतों के जरिए हो रही नोकझोंक श्रोताओं को रोमांचित करता रहा। 
इस मौके पर रामशंकर यादव, वेदप्रकाश चौबे, जिया अंसारी, श्रवण अग्रहरी, सूर्यभान सिंह, दिनेश सिंह, उदयराज अग्रहरी, देवेश चड्ढा, मुकेश जायसवाल,राजेश जायसवाल, शिव कुमार यादव, विनोद गुप्ता, अवधेश सिंह, भोलू पासवान, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें