फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही 655 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को 12 परीक्षा केेंद्रों पर शुरू हुई। दो पॉलियों में हुई परीक्षा में 655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम की ओर से गठित सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दो- दो पुलिस कर्मी मुस्तैद मिले।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तनमय पांडेय ने बताया कि प्रथम पॉली में मुंशी, मौलवी सेक्रेंड्री स्तर की परीक्षा हुई। जिसमें 2177 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1706 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 471 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पॉली में सीनियर सेकेंड्री आलिम,कामिल और फाजिल की परीक्षा हुई। जिसमें 1303 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 184 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम की ओर से गठित डीआईओएस, बीएसए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी की अगुआई में सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का जायजा लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें