माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
- सीएम को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंच कर सीएम को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। शिक्षकों के हड़ताल का असर मेंहदावल, धनघटा, सेमरियावां व खलीलाबाद के माध्यमिक विद्यालयों में रहा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांग है कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भंग ना किया जाए तथा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग 2019 की धारा-18 को संशोधित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करते हुए वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, मानदेय/वेतन का निर्धारण किया जाए। शिक्षकों-कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण करें और टास्क फोर्स द्वारा कराई गई जनशक्ति निर्धारण की प्रक्रिया को वापस कराया जाए। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार का असर सिरसी, उमरिया, मुखलिसपुर, नाथनगर, सिकरी, देवकली, टुम्पार, भोगीपुर, सिकटाहा, भदाह, पचपोखरी, दुधारा, मुडाडीहा बेग, कुसुरु, बेलहर, निघरी, मेंहदुपार, मेंहदावल, बखिरा, मगहर आदि विद्यालयों में रहा। इस दौरान गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, युनूस अख्तर, कमर आलम, जुबैर अहमद, जयहिंद, शोएब अख्तर, जय प्रकाश गौतम, विनोद चौरसिया, गोपाल जी सिंह, विंध्याचल सिंह, अभय शंकर शुक्ला, जितेंद्र कुमार, अभय शंकर शुक्ला, अशोक मिश्रा, उदयभान, राहुल कुमार, शोएब अहमद, राम नारायण पांडेय, संत मोहन त्रिपाठी, सुधीर कुमार, विनोद उपाध्याय, विजय यादव समेत अन्य मौजूद रहे।