फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांवों में पहुंची पुलिस, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sun, 12 Jul 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जिला चिकित्सालय, मुखलिसपुर तिराहा और गोला बाजार में, महिला थाना पुलिस ने मेंहदावल बाईपास पर, धनघटा पुलिस ने मझौरा, पिंडरा और सेमरडाडी गांव में, महुली पुलिस ने घोरहट तथा मेंहदावल पुलिस ने सियर क्षेत्र में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में बिना भय के शिकायत दर्ज कराने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें