क्षेत्र के मिठना सिठना ग्राम पंचायत की खुली बैठक गुरुवार को गांव के कटार सोयम पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर हुई। बैठक में वर्ष 2016-17 में कराए जाने वाले विकास कार्यों की योजना बनाई गई और वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन देने के लिए पात्रों की सूची बनी।
ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सेक्रेटरी दिवाकर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव में जो भी विकास कार्य कराए जाए वह गांव के लोगों के राय के हो। बैठक में गांव के लोगों ने पोखरों की खुदाई और कुआं की मरम्मत किए जाने की मांग की। जिसे कार्य योजना में शामिल किया गया। उसके बाद पात्र लोगों का चयन वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के लिए किया गया। ग्राम प्रधान अजय यादव ने कहा कि गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यो को पूरा कराना प्राथमिकता में है। विकास कार्यो और उनके गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मनरेगा के तहत पोखरों की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर सोनू शुक्ल, कृष्ण विहारी शुक्ल, राम नाथ यादव, पप्पू शुक्ल, विजय पाल यादव, रुमाली देवी, राजाराम आदि लोग मौजूद रहे।