फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों की हड़ताल से सप्लाई ठप

Thu, 26 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों के गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मियों ने मुखलिसपुर उपकेंद्र पर ताला बंदीकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया। इधर कर्मियों की हड़ताल से  क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत मजदूर पंचायत संघ के बैनर तले आयोजित हड़ताल में धनघटा तहसील क्षेत्र के विद्युत कर्मी शामिल है। 
विज्ञापन

 संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखलिसपुर, कोचरी, मोलनापुर, हरिहरपुर, मेंहदावल, हरिहरपुर, मगहर, कशहरा आदि फिडरों के संविदा कर्मी फीडरों पर ताला बंदी कर हड़ताल पर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्युत संविदा कर्मियों का विगत 25 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कर्मियों का भविष्य निधि का खाता खोलवाने की मांग की तथा श्रम विभाग में रजिस्टेशन और बीमा की भी मांग की। कहा कि अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी सहित विभाग के सभी उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर पहले ही हड़ताल से अवगत करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें