फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा छिड़कने की मशीन फटने से चार घायल

विज्ञापन
झुलसे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दवा छिड़कने की मशीन फटने से चार घायल
विज्ञापन

- गंभीर हालत में दो मेडिकल कॉलेज रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में स्थित भाजपा नेता के मुर्गी फार्म पर दवा का छिड़काव करने के दौरान मशीन फट गई। जिसमें भाजपा नेता के भाई समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताकर सीएचसी मलौली के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को बैजनाथपुर निवासी भाजपा नेता रणविजय सिंह के मुर्गी फार्म पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए मशीन में दवा भरी जा रही थी। रणविजय सिंह ने बताया कि दवा भरने के बाद जैसे ही मशीन का ढक्कन बंद किया गया वैसे ही मशीन फट गई और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से बैजनाथपुर गांव निवासी 40 वर्षीय गंगेश , 22 वर्षीय सोनू , 30 वर्षीय रोहित और भाजपा नेता के 37 वर्षीय भाई राघवेंद्र सिंह झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गए। मुर्गी फार्म पर रखा गया सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जख्मी रोहित और गंगेश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रणविजय सिंह ने बताया कि इस समय फार्म पर मुर्गी नही थी। मशीन फटने के बाद धमाका की आवाज पर तमाम लोग वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें